Move to Jagran APP

सभी ने अलापा, अपनी डफली पर अपना राग

रांची : मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ पहले चरण के 13 विधानसभा क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों क

By Edited By: Published: Mon, 17 Nov 2014 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 11:19 PM (IST)
सभी ने अलापा, अपनी डफली पर अपना राग

रांची : मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ पहले चरण के 13 विधानसभा क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के आला नेताओं ने खुद को झोंक रखा है। सभी अपनी डफली पर अपना राग अलाप रहे हैं। जनता सब देख-सुन रही है। आसमान में हेलीकॉप्टर मंडराने लगे हैं। सत्ता का सवाल है, इसलिए कोई किसी से पीछे नहीं रहना चाहता। प्रत्याशी भी गली-गली की खाक छान रहे हैं। प्रशासन भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर टकटकी लगा रखा है।

loksabha election banner

शाह ने भरी हुंकार, मांगा पूर्ण बहुमत

जान्यूने, नगर उंटारी/गढ़वा/हुसैनाबाद/

चतरा/गुमला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार की तरह सोमवार को भी तूफानी चुनी सभाएं कीं। हुंकार भरी और जनता से भाजपा को पूर्ण बहुमत देने की अपील की।

नगर उंटारी व गढ़वा की सभा में कहा कि भाजपा को झारखंड में दो तिहाई बहुमत दें हम खनिज संपदा से भरपूर इस प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने का वादा करते हैं। यहां खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में है साथ ही यहां के किसान-मजदूर भी काफी मेहनतकश हैं। झारखंड का एक समृद्ध प्रदेश रहते हुए भी यहां की जनता गरीब है। कहा, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश की तर्ज पर आप झारखंड में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएं। हम आपको सभी सुविधाओं से लैस झारखंड देने का काम करेंगे। कहा, झारखंड के कोयला खदान का पैसा पहले दिल्ली पहुंचता था। भाजपा की सरकार बनी तो कोयला खदान से प्राप्त होने वाले ढाई लाख करोड़ रुपये से झारखंड में ही विकास किया जाएगा। इस मौके पर गढ़वा से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी तथा भवनाथपुर से पार्टी प्रत्याशी अनंत प्रताप देव समेत कई लोग उपस्थित थे।

हुसैनाबाद में उन्होंने काग्रेस, राजद व जदयू पर कड़ा प्रहार किया। इन पार्टियों को नौटंकी पार्टी की संज्ञा दी। कहा, काग्रेस ने ही राज्य में निर्दलीय की सरकार बनवाई। निर्दलीय मुख्यमंत्री ने राज्य का चार हजार करोड़ रुपया हजम कर लिया। आज उनकी जगह कहा है, सभी जानते हैं। भाजपा के प्रत्याशी कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा को जिताने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि निर्दलीयों ने राज्य की जो दुर्दशा की है उससे राज्य कहा चला गया सभी जानते हैं। सभा में बिहार के विधायक रामाधार सिंह भी शामिल थे।

गुमला की चुनावी सभा में उन्हेंने झारखंड में विकास व सुशासन के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। प्रत्याशी के विजय होने के बाद दोबारा गुमला आने का वादा किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत व तीनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उपस्थित थे।

---------

दो घंटे इंतजार कर सुना दो मिनट का भाषण

गुमला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का चुनावी भाषण सुनने के लिए जुटे लोगों को दो घंटे इंतजार के बाद मात्र दो मिनट का भाषण सुनने को मिला। अमित शाह का भाषण परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में अपराह्न तीन बजे होना था। डेढ़ से दो हजार की संख्या में लोग जुटे थे। जिला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अमित शाह के तुरंत आगमन होने की बार-बार घोषणा से ग्रामीण जमे रहे। लगभग पौने पांच बजे आसमान में हेलीकॉप्टर उड़ता देखे भाजपा कार्यकर्ताओं व भाषण सुनने जुटे लोगों को लगा कि इंतजार खत्म हुआ, लेकिन हुआ ठीक उल्टा। जैसे ही अमित शाह सभा स्थल पहुंचे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया एवं देर से आने के लिए माफी मांगते हुए दो मिनट बोल कर चले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.