पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावना : बीडीओ
रायडीह : प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद बख्तर साय क
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:01 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:01 PM (IST)
रायडीह : प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद बख्तर साय की जन्मभूमि व तपोभूमि वासुदेव कोना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर व विष्णु मंदिर में अपना माथा टेका। साथ ही, कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में वासुदेव कोना में असीम संभावनाएं हैं। इसे विकसित करने की आवश्यकता है। इससे इस क्षेत्र का पिछड़ापन दूर होगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने प्राक्कलन तैयार कर उपायुक्त को भेजने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें