बीडीओ ने अनुपस्थित कर्मियों की काटी हाजिरी
रायडीह : प्रखंड कार्यालय रायडीह में शनिवार को अनुपस्थित आठ कर्मियों की हाजिरी बीडीओ शिशिर कुमार सिंह
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:01 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:01 PM (IST)
रायडीह : प्रखंड कार्यालय रायडीह में शनिवार को अनुपस्थित आठ कर्मियों की हाजिरी बीडीओ शिशिर कुमार सिंह ने काट दी। उन्होंने बताया कि पहले शनिवार को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन कार्मिक विभाग के आदेशानुसार छुट्टी रद कर दी गई थी। जिनकी हाजिरी काटी गई है उनमें नाजिर प्रकाश कुमार सिंह, सहायक लिपिक अनिता कुमारी, चतुर्थवर्गीय कर्मी बिरसमुनी देवी, झपु उराइन, भिखा भगत व मनरेगा कर्मियों में बीपीओ रूपाली कुमारी, लेखा सहायक विनोद प्रभाकर पन्ना, जीप चालक अशोक एक्का शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय रायडीह में सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय चार बजे बंद पाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें