बढ़ते अपराध को लेकर भाकपा का एकदिवसीय धरना
घाघरा : घाघरा प्रखंड के हाई स्कूल मैदान के समीप घाघरा के जर्जर सड़क व बढ़ते अपराध को लेकर भाकपा माले
घाघरा : घाघरा प्रखंड के हाई स्कूल मैदान के समीप घाघरा के जर्जर सड़क व बढ़ते अपराध को लेकर भाकपा माले के द्वारा एक दिवसीय धरना सह विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पार्टी के सचिव विजय सिंह ने कहा कि आज घाघरा में अपराध चरम पर है। लेकिन यहां के स्थानीय पुलिस हाथ में हाथ धर केवल लाश उठाने का काम कर रही है। विजय सिंह ने देवाकी से दंपति का अपहरण की घटना के बारे कहा कि अपहरण से लेकर लहुरा के शव बरामदगी तक का काम ग्रामीणों के मदद से किया गया। हफ्ता बीत जाने के बाद अपहृत महिला बुदनु देवी का कोई पता नहीं है। जो पुलिस की विफलता को दर्शाता है। घाघरा लोहरदगा व घाघरा-गुमला की जर्जर सड़क के लिए स्थानीय सांसद व विधायक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विधायक सांसद मुंह में मिठाई डालकर सदन में जाते हैं। ऐसे सांसद, विधायकों को सबक सिखाने की जरूरत है। मौके पर कुहरू मुंडा, देवंती मिश्रा, मुस्तकीम अंसारी, सुरेश उरांव, मुन्नी देवी, शिव प्रसाद साहु, आदित्य सिंह, रविंद्र बड़ाइक, सरजू उरांव के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।