कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
रायडीह : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने बुधवार को रायडीह व चैनपुर प
By Edited By: Published: Wed, 01 Oct 2014 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 07:50 PM (IST)
रायडीह : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने बुधवार को रायडीह व चैनपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. उरांव रायडीह प्रखंड के खीराखांड़ गांव में ग्रामीणों से मिले एवं अनुसूचित जनजाति के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव में विद्युतीकरण के लिए उन्होंने अपने स्तर से प्रयास किया हैं एवं जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा। इस दौरान राजनील तिग्गा, आशिक अंसारी, अलबर्ट तिग्गा, मघिया उरांव सहित काफी ग्रामीण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें