चाक चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्था
गुमला : दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद होगी। जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान शांति व्यवस्थ
गुमला : दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद होगी। जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था की बहाली एवं निगरानी के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी व निगरानी रखने के साथ सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। दो अक्टूबर को सभी शराब के दुकान बंद रहेंगे एवं खुला पाए जाने पर संबंधित अनुज्ञप्तिधारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान विधि व्यवस्था के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की भी व्यवस्था की गई है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में उपविकास आयुक्त की प्रतिनियुक्ति की गई है। टावर चौक पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार पाठक एवं एएसआई लक्ष्मण प्रसाद, चैनपुर चौक पर शिक्षोपाधीक्षक राधिका पासवान व सअनि कामता प्रसाद, शहरी क्षेत्र के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत एवं बीडीओ कृतिबाला लकड़ा के साथ सअनि आर.पी.पासवान व सअनि राम प्रवेश मेहता, टोटो में सहायक अभियंता जावेद अंसारी, साख्यिकी पदाधिकारी राधा मोहनयादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जोन तिर्की एवं सअनि बबलू बेसरा, सअनि अरिसूदन उपाध्याय एवं सअनि योगेन्द्र प्रसाद , करौंदी में साख्यिकी पदाधिकारी अंजोर बागे एवं सअनि योगेश्वर तिवारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावे सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।