लीड बॉक्स ::::: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर
By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 07:39 PM (IST)
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के टैंसेरा मध्य विद्यालय के समीप मंगलवार की शाम चार बजे सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मरनेवालों में बसिया निवासी हीरा देवी (40) व टिकुल निवासी सरिता कुमारी (22) का नाम शामिल है। जबकि सुरसुरिया निवासी भौंका उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका हीरा देवी और सरिता देवी आपस में रिश्तेदार थीं। जानकारी के अनुसार घाघरा भौंका उरंाव दोनों महिलाओं को अपने मोटरसाइकिल में बैठाकर टिकुल गांव जा रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता के बीच सड़क पर आने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें