Move to Jagran APP

अधिकार के प्रति जागरूकता जरूरी : हंदु

By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 09:58 PM (IST)
अधिकार के प्रति जागरूकता जरूरी : हंदु

गुमला : अपने हक व अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। जागरूकता से ही विकास संभव है। जारी प्रखंड के अमगांव संसद भवन में आयोजित ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें जिला परिषद सदस्य सह झापा के कार्यकारी अध्यक्ष हंदु भगत ने कही। उन्होंने कहा कि आज भी गांवों में कई समस्याएं मौजूद है। कई गांवों में ट्रांसफार्मर जलने के कारण अंधेरा छाया हुआ है। कई गांवों में सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। इसके लिए हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा। अपनी समस्याओं को रखना होगा। तभी समस्याओं का समाधान हो पाएगा। उन्होंने कहा कि अमगांव में ट्रांसफारमर जलने के कारण एक वर्ष से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके लिए 19 सितंबर को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपनी संस्कृति को अपनाएं। हमारी संस्कृति सबसे पुरानी है। करमा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाएं। लोग नशापान व अंधविश्वास से दूर रहें। बैठक में 15 सितंबर को करम जतरा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें उत्कृष्ट खोडहा दलों को पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन झारखंड पार्टी के द्वारा किया जाएगा। जिसमें राज्य समन्वय समिति के सदस्य अशोक भगत, जिलाध्यक्ष किरण माला बाड़ा सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे। श्री भगत ने खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल अकादमी खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में बालतुस कुजूर, सुषमा देवी, किरण देवी, सुकरा उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.