नव चयनित सदस्यों ने लिया शपथ
गुमला : राजकीय कृत मध्य विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के नव चयनित सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक मो. जलील ने विद्यालय प्रबंधन समिति के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मोर्सरत प्रवीण की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजा अहमद ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो. इम्तियाज, उपाध्यक्ष सफीना खातुन, सदस्य कृष्णा राम सहित 18 सदस्यीय समिति को कर्त्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शपथ ग्रहण समारोह में सैयदा खातुन, मो. जुबेर, अनिता देवी, राम बच्चन राम, मरियम मिंज, राजू साहु, अमृता देवी, श्यामुल अंसारी, शम्मी खातुन, मो. रशीद, नीरू कुमारी, नीरा देवी, शहनवाज बानो, जयंती तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, गणेश प्रसाद जायसवाल, प्रदीप राम आदि मौजूद थे।