Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 01:56 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 01:56 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

संवाद सूत्र, घाघरा : भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत व राज्य मंत्री सुदर्शन भगत को माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने कहा है कि स्थानीय सांसद द्वारा कार्यकर्ताओं का कॉल रिसीव नही किया जाता है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जले ट्रांसफार्मर को अविलंब बदला जाए। घाघरा लोहरदगा व घाघरा नेतरहाट रोड की जर्जर स्थिति को सुधारा जाए। घाघरा प्रखंड के आदर को राजस्व ग्राम का दर्जा देते हुए थाना का निर्माण किया जाए। घाघरा में पेयजलापूर्ति बिना फिल्टर के किया जा रहा है। इसमें सुधार लाया जाए। घाघरा प्रखंड मुख्यालय से तुसगांव जाने वाले पथ का कालीकरण किया जाए। मसरिया मोड से कुंभिया तक कालीकरण किया जाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम साहू, राधेश्याम गुप्ता, अनिल प्रसाद, अमित ठाकुर, मुरली मनोहर सिंह, आशिक सोनी, राधेश्याम सिंह, सुनील प्रसाद, अरूणजय सिंह, श्याम किशोर पाठक सहित कई लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.