कार की चपेट में आने से बच्चा घायल
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 01:28 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 01:28 AM (IST)
गुमला : प्रखंड के लिटाटोली ग्राम निवासी मड़वा उरांव का आठ वर्षीय पुत्र मुन्ना उरांव शुक्रवार को कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। मुन्ना के सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस वाहन चालक को वाहन के साथ थाना ले आई। बताया जाता है कि मुन्ना सड़क पार कर रहा था। तभी सामने से आ रही कार से टक्कर लग गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें