खेल शिक्षकों को किया सम्मानित
घाघरा : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कल्याणकारी मानव विकास संस्थान ने घाघरा मध्य विद्यालय मेजर ध्यानचंद श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के सचिव अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय खेल को विश्व पटल पर स्थायी मानक देने वाले मेजर ध्यानचंद देशभक्त थे। जब भारत आजाद हुआ था तब सभी क्षेत्रों में पर्याप्त संसाधन का अभाव था। खेल में राजनीति हावी नहीं थी। खेल व खिलाड़ी का सम्मान दिया जाता था। पैसा व पैरवी से अयोग्य खिलाडि़यों को भी चयन हो जाता है। प्रतिभा पैसा के अभाव में दम तोड़ रहा है। जब तक खिलाडि़यों को उचित सम्मान नहीं मिलेगा तब तक योग्य प्रतिभा आगे नहीं बढ़ सकती है। कार्यक्रम में खेल शिक्षक पवन शर्मा व ड्रम परेड शिक्षक अजय साहु को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रतिभाओं को तराशने के लिए संस्था की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर घाघरा मध्य विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं ने नागरिक बनने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिव कुमार मधुर, राजेश पंडित, पवन कुमार शर्मा, जोले उरांव, रुनु नाग, विक्की कुमार, निरंजन कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।