पूर्व डीडीसी समेत कई भाजपा में होंगे शामिल
By Edited By: Published: Thu, 28 Aug 2014 10:04 PM (IST)Updated: Thu, 28 Aug 2014 10:04 PM (IST)
गुमला : जिले के पूर्व डीडीसी पुनई उरांव समेत दूसरी पार्टी के कई कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि भाजपा के नीति व सिद्धांतों से प्रेरित होकर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी के समक्ष पूर्व डीडीसी पुनई उरांव भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावे झाविमो के नगर प्रभारी अरविंद मिश्रा, सह प्रभारी परमेश्वर महतो, नगर अध्यक्ष बादल कुमार, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष विद्या मिश्रा, सह संयोजक दिलीप अग्रवाल, कांग्रेस के राधेश्याम पाल सिंह, आम पार्टी के जिला संयोजक सुनील दास, सहित अन्य लोग पार्टी में शामिल होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें