पदयात्रा कर कांग्रेस की नीतियों से कराया अवगत
रायडीह : प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा अगस्त क्रांति सद्भावना पखवाड़ा के तहत मंगलवार को पदयात्रा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों द्वारा शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरूआत की गई। पदयात्रा में शामिल कांग्रेसी रायडीह से प्रखंड के सीमा के अंतिम छोर कांसीर तक गए एवं ग्रामीणों को कांग्रेस की नीति व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस के जिला सचिव फिलिप कुजूर ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी आजादी की लड़ाई के लिए पदयात्रा की थी एवं इसका सार्थक परिणाम सामने आया था। कहा कि कांग्रेस मूल्यों की राजनीति करती है एवं इसी के तहत ग्रामीणों को कांग्रेस के नीति व उद्देश्यों की जानकारी पदयात्रा के माध्यम से दी जा रही है। प्रखंड अध्यक्ष मो.कुर्बान राय ने कहा कि बापू अहिंसा के पुजारी थे एवं पदयात्रा के माध्यम से देशवासियों को एकजुट करने का काम किया था। कहा कि कांग्रेस भी पदयात्रा के माध्यम से लोगों को एकजुट करने का काम रही है। इस अवसर पर बलभद्र साहु, सत्तार राय, नाजिम खान, नयनसुख खलखो, अली हसन खान, ललित मुंडा, विजय टोप्पो, पोकला नगेसिया, जटा उरांव, सुंदर गोप, सुरजु गोप, अब्दुल कुदूस राय, राम चंद्र खेरवार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।