करंट लगने से युवक की मौत
By Edited By: Published: Tue, 12 Aug 2014 09:22 PM (IST)Updated: Tue, 12 Aug 2014 09:22 PM (IST)
कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना क्षेत्र के उमरी गांव में मंगलवार को करंट लगने से युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि स्वर्गीय सरुआ महली का पुत्र दुखू महली (35) गांव के सीमाने पर स्थित बगीचा में टहनी काटने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान टहनी टूटकर बिजली तार पर गिर गया। जिसकी चपेट में दुखू महली आकर गंभीर रुप से झुलस गया। उसे कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दुखू की पत्नी व चार पुत्रों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें