भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 09:41 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 09:41 PM (IST)
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को नगर भवन में आहूत की गई है। इसकी जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी हो चुकी है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मौके पर झारखंड प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बूथ, पंचायत, प्रखंड से लेकर जिला स्तरीय नेता एवं कार्यकर्ता क्षेत्र में सघन दौरा कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी श्री गुप्ता ने भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों से अपील किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर सम्मेलन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें