अत्याचार व शोषण का प्रतिकार करें : आशुतोष
रायडीह : प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय रायडीह के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में बुधवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि अधिकार व कर्त्तव्य एक सिक्का के दो पहलू हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा को बोझ नही समझना चाहिए। शिक्षा से ही मनुष्य सभ्य व उन्नति के राह में आगे बढ़ता है। अत्याचार व शोषण का प्रतिकार करें। कानून की जानकारी से ही यह संभव है। उन्होंने अत्याचारियों के खिलाफ अवश्य लड़ना चाहिए। अधिवक्ता मदन मोहन मिश्रा ने बाल श्रमिक, दहेज उत्पीड़न, शिक्षा के अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान समय में बालिकाओं पर हो रहे दुष्कर्म के प्रति जागरूक होने व उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मंजूला खलखो, महेश किसान, अनिता देवी, इंदु प्रसाद,शिवव्रत सिंह, नंद कुमार, कुसुम बेक, छठकु सिंह आदि उपस्थित थे। उ