पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति का गठन
गुमला : गुमला जिला पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति का गठन बुधवार को किया गया। सर्वसम्मति से देवचरण गोप को संरक्षक व राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे डीएन ओहदार, दुखन यादव, विशेश्वर साहु, बिरसु सिंह, चंद्रनाथ प्रसाद को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र ओहदार, चंद्रमोहन प्रजापति, राम नरेश चौधरी व राजनारायण नाग को महामंत्री, महाबीर गोप को संगठन मंत्री, लक्ष्मण साहु को कोषाध्यक्ष, राम अवतार प्रसाद साहु को अंकेक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी समिति सदस्य के रूप में गोपी कृष्ण लाल, जमुना प्रसाद केशरी, बहादुर सिंह, शक्ति साहु, बसंत लाल, बजरंग प्रसाद केशरी, सुकरा यादव, सत्यनारायण साहु, रमेश यादव,विनय गोप, प्रभुदयाल साहु, जगदीश गोप,भगवान दास, वंशीधर यादव, भूषण महतो, चंदर प्रसाद केशरी, मनरखन गोप, विंदेश्वर गोप, वन बिहारी भगत, सुरेश कुमार वर्मा, गजेंद्र ओहदार को शामिल किया गया है।