विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रतिभा
गुमला : शहर के गोकुल नगर स्थित स्टार डीपीएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने विज्ञान व आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में कक्षा प्रथम से छह तक के छात्र-छात्राओंने भाग लिया। मौके पर विद्यालय के निदेशक अनु कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है। बच्चों में नए चीजों को खोजने के अलावा वस्तुओं पर जिज्ञासा बढ़ती है। वहीं प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपे प्रतिभा को निखारना है। विद्यार्थी लेखा, अर्चना एवं ज्योति कुमारी ने पवन चक्की, प्रियांशु तिर्की ने सूर्यग्रहण का माडल और शुभम कुमार ने कैमरा का माडल बनाया था। आर्ट एंड क्राफ्ट में भी छात्रों ने कई तरह की कलाकृति का प्रदर्शन किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक निरंजन एक्का, संतोष कुमार, विनय सत्पति, रेजीस मेडलिन, सुभाषी एक्का, जीवंती बड़ाइक, इतिसेन गुप्ता, चंदा कुमारी, रेशमा, ऋचा, कुमारी स्नेहा, जेम्मा पुष्पा, अमरेश सिंह आदि मौजूद थे।