समस्या निराकरण का करे प्रयास : कमलेश
गुमला : भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को तर्री गांव में हुई। बैठक में उपस्थित विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का काम आम जनता की समस्या को सुन उसके निराकरण का प्रयास करना होना चाहिए। भाजपा एक संगठित व विचारों वाली पार्टी है एवं पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी व जनता के प्रति समर्पित हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिशिर कुजूर ने युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों से आम जनता की समस्याओं को उजागर करने एवं पार्टी की मजबूती के लिए बेहतर कार्य करने की बात कही। मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे जोश व खरोश के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे साथ ही पंचायत स्तर की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेंगे। बैठक में रंजीत सोनी,यशवंत सिंह,संजय नायक,विनोद सिंह,जय प्रकाश सिंह, सचिन कुमार, ओम प्रकाश सिंह, प्रेम ंिसह, राकेश प्रसाद, चंदन प्रकाश चौधरी, छोटु उरांव, श्याम चंद्र उरांव,विरेन्द्र सिंह, पिन्टू सिंह, कामेश्वर सिंह, विकास श्रीवास्तव, संजू सिंह, अनुप नंदा, सुरेश गुप्ता, विलास गोप, कार्तिक बड़ाइक, सुजाता कुमारी, सुनील साहू उपस्थित थे।