खरीफ फसल की दी गई जानकारी
By Edited By: Published: Thu, 17 Jul 2014 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jul 2014 06:18 PM (IST)
संवाद सूत्र, बसिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा के सभागार में गुरुवार को खरीफ फसल महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बीपीएम नीरज कुमार ने खरीफ फसल धान, मक्का, उड़द आदि फसलों के विषय में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने कृषि मित्रों को श्री विधि से बीज की बोआई करने, बंजर भूमि में खेती करने की भी जानकारी दी। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रखंड के तीस किसानों के बीच पंपसेट वितरण के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी कारलुस लकड़ा, जनसेवक बंधन महतो, हीरा साहू आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें