सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई
संवाद सूत्र,बसिया : विवेकानंद शिशु मंदिर बसिया में शनिवार को सेवानिवृत शिक्षक मटूक महतो को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय समिति के संरक्षक दिंगबर पंडा ने कहा कि मटूक महतो ने विद्यालय स्थापना से लेकर अब तक इसी विद्यालय में तीस वर्षाें तक सेवा दी। उन्हें विदाई देते हुए दुख हो रहा है। लेकिन उनका अनुभव हमें विद्यालय को बेहतर बनाने में हमेशा सहयोग करेगा। उन्होंने समर्पित होकर विद्यालय के लिए कार्य किया। सचिव सुनील कुमार साहू ने कहा कि वे 1984 से विद्यालय में सेवा दे रहे थे। उनकी सेवानिवृति होने से उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। मौके पर विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो.नरेश कुमार, कुमुद कुमार झा, राजकुमार गुप्ता, अभिमन्यु महतो, गुलाब ओहदार, नवीन मिश्रा, ज्योति दूबे, सरोज कुमारी आदि उपस्थित थे।