चाकू से मार कर किया घायल
By Edited By: Published: Sun, 13 Apr 2014 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 13 Apr 2014 09:08 PM (IST)
गुमला : बिशुनपुर प्रखंड स्थित हेसराग निवासी ऐतवारी देवी (55) को अपने ही जेठ रामजीत तुरी ने रविवार को चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षाें से दोनों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। ऐतवारी देवी के साथ पहले भी मारपीट की घटना घट चुकी है। एतवारी देवी के पति का निधन पूर्व में हो चुका है। वह अपने बेटे के साथ घर पर रहती है। महिला का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें