धूमधाम से मना खजूर पर्व
रायडीह : मांझाटोली पेरिस में रविवार को धूमधाम से खजूर पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। पल्ली पुरोहित फा. जोन डुंगडुंग ने धर्म विश्वासियों को खजूर पर्व का संदेश देते हुए कहा कि कलिसिया में आज से चालीसा का पुण्य सप्ताह प्रारंभ हो गया है। यह सप्ताह प्रभू यीशु के दुख भोग का समय होता है। उन्होंने खजूर के पल्लव से उपस्थित लोगों को आशीष दिया गया। उन्होंने कहा कि यह खजूर का पल्लव प्रभु ईशु के जेरूसलम में प्रवेश के दौरान उनके स्वागत में दीन-दुखियों द्वारा उपयोग में लाया गया था। उन्हीं के स्मरण में यह त्योहार मनाया जाता है। उनके हृदय में दीन दुखियों के लिए अपार स्थान था। मौके पर धर्म विश्वासियों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जो चर्च परिसर से प्रारंभ होकर शंख मोड़ पेट्रोल पंप से होकर पुन: पारिस पहुंचा। सभी धर्म विश्वासियों के हाथों में खजूर की नई डालियां थी तथा प्रभू यीशु की जयकारे कर रहे थे। इस अवसर पर फा. सिरिल कुल्लू, फा. इग्नासियुस मिंज, फा. विजय तिग्गा, फा. प्रेम प्रकाश इंदवार, सि. पुष्पा खेस, सि. समीरा, सि. मरियम, अजीत कुजूर, जस्टिन एक्का, हिलारियुस खलखो, दीपक कुजूर आदि मौजूद थे।