जुलूस के साथ प्रारंभ हुआ खजूर पर्व
By Edited By: Published: Sun, 13 Apr 2014 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 13 Apr 2014 07:54 PM (IST)
बसिया : प्रखंड के विभिन्न चर्चाें में रविवार को खजूर पर्व मनाया गया। इस दौरान कोनबीर नवाटोली चर्च से ख्रीस्त धर्मावलंबियों ने खजूर पर्व पर जुलूस निकाला। जो विभिन्न मार्ग होते हुए चर्च परिसर पहुंचे। इससे पूर्व फा. रजत द्वारा मिस्सा पूजा कराया गया। फा. रजत ने विश्वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु के याद में यह पर्व मनाया जाता है। प्रभु यीशु को येरूसलम में खजूर के पल्लव से यहुदियों के द्वारा स्वागत किया गया था। इसी की याद में यह पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यीशु के जी उठने पर ईसाई धर्मावलंबियों ने लाल सागर पार किया था। इसी के याद में गुरुवार से शनिवार तक उपवास रखा जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिस्टर अमृता, सि. मंगला, ब्रदर अलफ ोंस, ब्रदर सुशील, सि. मधु, मानुवेल, बिनोद आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें