देश में परिवर्तन की लहर : भाजपा
मतदाताओं को बधाई
गुमला : भाजपा नगर कमेटी गुमला ने लोहदरगा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करनेवाले मतदाताओं को बधाई दी है। कहा है कि देश में परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है। नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार ने कहा है कि चिलचिलाती धूप में मतदाताओं ने घंटों खड़े होकर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने में सहयोग किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
उधर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाताओं को बधाई दी है। बधाई देनेवालों में विजय मिश्रा, सुबोध कुमार लाल, अनूप अधिकारी, सत्यनारायण पटेल, सविंद्र कुमार सिंह, चितरंजन मिश्रा, यशवंत कुमार सिंह, गायत्री देवी, शकुंतला देवी, कंचन लाल, गोपाल निधि, विनोद कुमार, किशोर मिश्रा, मिसीर कुजूर, निर्मल सिंह, रणजीत सोनी, शैल मिश्रा, विपिन सिंह, निर्मला सिन्हा, सुरेश सिंह आदि शामिल हैं।