धन्य है मुरगू की पावन धरती : सुदर्शन
सिसई : स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद तेलंगा खड़िया का जन्म मुरगू जैसे गांव के पावन धरती पर हुआ। यह गांव धन्य है, जहां पर ऐसे वीर योद्धा का जन्म हुआ। ऐसे ऐसे वीर योद्धा को नमन करने की जरूरत है। उक्त बातें मयूरी ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वतंत्रता सेनानी अमर सांसद सुदर्शन भगत ने कही। उन्होंने कहा कि जिस समय हमारा देश गुलाम था और अंग्रेजों द्वारा लोगों का शोषण किया जाता था। इसी शोषण के कारण ही तेलगां खड़िया ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद किया और अपनी जान गंवा दी।
सांसद ने कहा कि देश के प्रत्येक लोगों को देश के लिए जीना चाहिए। शहीद तेलगां खड़िया का जीवन देश के लिए जीने और देश के लिए मरने की प्रेरणा देता है। इसी सोच से देश सुख-समृद्धि व विकास की ओर अग्रसर होगा। यह क्षेत्र कृषि प्रधान है। यहां के अधिकांश लोग कृषि पर आश्रित हैं। इन किसानों की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। मुरगू आदर्श गांव के लिए चयन हुआ है। इस गांव में विकास के लिए सामूहिक पहल की जाएगी। वहीं जिला भाजपा के अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि शहीद तेलगां खड़िया का जीवन प्रेरणा से परिपूर्ण है। कार्यक्रम में कृषि प्रदर्शनी भी लगाई गई। वहीं मयूरी ट्रस्ट की ओर से महिला मंडल को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव चेताली सेन गुप्ता ने की। संचालन डोमन राम और धन्यवाद ज्ञापन विनोदानन्द पाठक ने किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रबीन्द्र साहु, सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, जिला परिषद किरण माला बाड़ा, बसंत गुप्ता, देवराम उरांव, कृषि पदाधिकारी अमर कुमार सिंह, राधेश्याम आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर