जलसहिया के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार
संवाद सहयोगी, पथरगामा : प्रखंड की जल सहिया की बैठक रविवार को पथरगामा पंचायत भवन में हुई। इसमें उपायु
संवाद सहयोगी, पथरगामा : प्रखंड की जल सहिया की बैठक रविवार को पथरगामा पंचायत भवन में हुई। इसमें उपायुक्त को सौंपे गए 12 सूत्री मांग पर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ललिता झा ने कहा कि सरकार जल सहिया के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने हक की लड़ाई हमें स्वयं लड़नी होगी। बैठक में पांच मार्च को अधिक से अधिक संख्या में प्रखंड की जल सहियाओं को गोड्डा पहुंचने का आह्वान किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि विगत पांच वर्ष से जल सहिया पंचायत स्तर पर कार्य कर रही हैं, ¨कतु ग्रामीण स्तर के कार्य संपादन में कठिनाइयों पर सरकार का ध्यान नहीं है। इंटक के मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि जल सहिया को क्षेत्र भ्रमण के लिए साइकिल, पोशाक, बैग आदि की आवश्यकता है। ऐसे में इन सारी मांगों को पांच मार्च को गोड्डा की बैठक में रखा जाएगा। मौके पर जूली देवी, बबीता देवी, मंजू देवी, शोभा देवी, फुल कुमारी देवी, सुधा देवी, नमिता देवी, पुनीता देवी, अश्वनी झा, मदन कुमार राणा आदि मौजूद थे।