Move to Jagran APP

सदन से सड़क तक होगा आंदोलन : लोबिन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के बेटे पर आरोप लगाने वाली लड़की को न्याय दिलाने के लिए झामुमो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 05:25 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 05:46 AM (IST)
सदन से सड़क तक होगा आंदोलन : लोबिन

जासं, गोड्डा। बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के बेटे पर आरोप लगाने वाली लड़की को न्याय दिलाने के लिए झामुमो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान ले लिया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीतिक साजिश नहीं है। इस घटना के पीछे झामुमो का हाथ होने से उन्होंने साफ इन्कार किया। कहा कि पीडि़ता ने ही मामला दर्ज कराया है। उसे न्याय दिलाने में सहयोग करना सभी का कर्तव्य है। कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने इस मामले को नजरअंदाज कर दिया है। इसका जवाब जनता समय पर देगी। कहा कि उनमें नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपने बेटे के आधी उम्र की लड़की को अपनी पुत्रवधू बना रहे हैं। प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप कर शादी रुकवानी चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि ताला मरांडी ने भाजपा के भविष्य पर ताला लगा दिया है। इसका असर आगामी चुनाव में पड़ेगा। जनता भाजपा के कार्यालय में ताला लगा देगी। ताला मरांडी को समझदारी दिखाते हुए अपने बेटे की शादी दुष्कर्म पीडि़ता से करा देनी चाहिए न कि शादी अंदाज में बरात निकालना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.