सुगंधित पौधौं की खेती करेंगे किसानः गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने गोड्डा में मेहरमा के धमड़ी में इत्र संस्थान का भूमि पूजन किया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 11:50 AM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 04:25 PM (IST)
गोड्डा, जेएनएन। केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने आज गोड्डा में मेहरमा के धमड़ी में इत्र संस्थान का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कन्नौज इत्र संस्थान का यह एक्सटेंशन सेंटर है।
उनके मुताबिक, यह चौथा एक्सटेंशन सेंटर है। किसान सुगंधित पौधौं की खेती करेंगे। उनको सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। उम्मीद है कि इससे किसानों की आय दोगुनी होगी।
मंत्री ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बाधक है। युवराज को इस पर भी बोलना चाहिए। जनसंख्या पर प्रतिबंध लगने की बात घर घर से उठनी चाहिए। इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें