गोड्डा में लोगों ने स्वच्छ भारत निर्माण का लिया संकल्प
अमित खरे ने कहा कि सरकार और आम जनता को मिल कर झारखंड के विकास के लिए काम करना होगा।
गोड्डा, जेएनएन। सरकार आपके द्वार सह स्वछता संग्राम में आज पूरी सरकार गोड्डा पहुंची है। यहां पौधा प्रदान कर मुख्यमंत्री रघुवर दास व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया गया।
गोड्डा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विकास आयुक्त अमित खरे ने कहा कि सरकार और आम जनता को मिल कर झारखंड के विकास के लिए काम करना होगा।
आज झारखंड देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य है। साथ ही, सरकार की यही कोसिश है कि आने वाले समय में हर पंचायत, हर जिले को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए, ताकि एक नया झारखंड, विकसित झारखंड राज्य बनाया जा सके।
गोड्डा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत निर्माण का लोगों ने संकल्प लिया।
गोड्डा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि गांव के विकास से ही राज्य का विकास सुनिश्चित है। सरकार राज्य के विकास के लिए कृत संकलिप्त है। पथ निर्माण और अन्य आधारभूत संरचना के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। सभी को बदलाव का सैनिक बनना होगा।
गोड्डा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा ही गोड्डा का विकास हो रहा है। इन तीन सालों मे मुख्यमंत्री ने गोड्डा की विकास की रफ्तार को एक नया आयाम दिया है।
यह भी पढ़ेंः हाजीपुर से ओडिशा जा रहे डॉक्टर मानस रंजन दास का अपहरण
यह भी पढ़ेंः पुलिस की पहरेदारी में चूहे चट कर गए 50 किलो गांजा