Move to Jagran APP

ईद पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

गोड्डा : जिले में ईद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके लिए 70 से ज्यादा स्थान

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 01:02 AM (IST)
ईद पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
ईद पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

गोड्डा : जिले में ईद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके लिए 70 से ज्यादा स्थानों करीब तीन सौ से ज्यादा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस गश्ती की व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों के साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्एप ग्रुप व फेसबुक पर भी जिला पुलिस की नजर है। एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि ईद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। नमाज के वक्त सभी ईदगाह के आसपास सुरक्षा कड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी प्रेम और भाईचार का है। सभी सद्भावना के माहौल में पर्व मनाएं। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.