प्रेमी से शादी करने कोर्ट पहुंची महिला को पुलिस के हवाले किया
प्रेमी से शादी करने कोर्ट पहुंची महिला को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 05 Jun 2017 03:34 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2017 04:59 PM (IST)
गोड्डा, जेएनएन। प्रेमी के साथ शादी करने आज कोर्ट पहुंची महिला को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि नौ साल पूर्व पोड़ैयाहाट के बसंतपुर में महिला की शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए कोर्ट पहुंची थी। शक के आधार पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दोनों ने परिजनों को भी बुलाया है। इस घटना की शहर में खूब चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ेंः लिव इन रिलेशनः मां के प्रेमी को पत्थर से कूचकर मार डाला
यह भी पढ़ेंः आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने पर जमादार पर चला दी छुरी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें