मेहरमा में बोलेरो पलटी, चालक फरार
मेहरमा, गोड्डा : मेहरमा-ललमटिया मुख्य मार्ग पर लहेरिया नदी से सटे पुल के पास मंगलवार सुबह ललमटिया की
मेहरमा, गोड्डा : मेहरमा-ललमटिया मुख्य मार्ग पर लहेरिया नदी से सटे पुल के पास मंगलवार सुबह ललमटिया की ओर जा रही एक बोलेरो सड़क के नीचे पलटी खा गयी। यह तो महज संयोग ही था कि बोलरो पर सिर्फ चालक था जो घटना के बाद फरार हो गया। बाद में वाहन मालिक इसे उठा कर ले गया। घटना का कारण घना कोहरा बताया जाता है। जिस पुल पर वाहन पलटा उस पुल में रे¨लग नहीं है। इधर पिछले तीन-चार दिन से प्रखंड में घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि प्रखंड के विभिन्न सड़कों पर दौड़ने वाले अधिकांश वाहन में न तो सर्च लाइट और न ही कोहरा से बचने का कोई अन्य यंत्र ही लगाया गया है। नियमानुसार एक भी वाहन का परिचालन नहीं होता है। इस कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।