अनाथ बच्चों के साथ बिताया समय
गोड्डा : ऑल इंडिया वोमेन कमेटी (एआइडब्ल्यूसी) की ऊर्जानगर इकाई की अध्यक्ष व सदस्यों ने मंगलवार को रा
गोड्डा : ऑल इंडिया वोमेन कमेटी (एआइडब्ल्यूसी) की ऊर्जानगर इकाई की अध्यक्ष व सदस्यों ने मंगलवार को राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद अनाथ आश्रम का दौरा किया। इस क्रम में कमेटी अध्यक्ष रीना ¨सह व अन्य सदस्यों ने अनाथ बच्चों के साथ समय बिताया। ठंड को देखते हुए उनके बीच कंबल वितरण किया। समिति सदस्यों ने बच्चों को स्वादिष्ट भोजन भी कराया। मौके पर कमेटी अध्यक्ष रीना ¨सह ने अनाथ आश्रम की संचालिका वंदना दूबे द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। कहा कि बिना किसी सरकारी मदद के इतनी छोटी सी उम्र में इस तरह का आश्रम संचालित करना काफी बड़ी बात है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। वंदना अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा हैं। मौके पर उपस्थित कमेटी की अन्य सदस्य कुमकुम महेश्वरी, अमृता कुमार, मंजू झा, निभा सिन्हा, अनामिका सिन्हा, अनिता ठाकुर, ईला धिवर व डेज्जी कुमार ने भी वंदना की पहल की सराहना की। कमेटी इन बच्चों के साथ है। समय-समय पर इन्हें हर संभव मदद की जाएगी। मौके पर सुरभि ऑफिसर समिति के सदस्य भी उपस्थित थी।