अपूर्ण इंदिरा आवास को जल्द पूरा करें
संवाद सहयोगी महागामा : महागामा अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को दुमका से आयुक्त द्वारा गठित की गई टीम
संवाद सहयोगी महागामा : महागामा अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को दुमका से आयुक्त द्वारा गठित की गई टीम जांच करने के लिए आई थी। जांच टीम में अवर सचिव गुप्तेश्वर प्रसाद, विधान चक्रवर्ती, एस एस चौधरी व अन्य शामिल थे। जांच टीम के साथ महागामा बीडीओ उदय कुमार व अनुमंडल के अन्य सदस्य भी शामिल थे। टीम ने दो आंगनबाड़ी केंद्र, तीन इंदिरा आवास, दो डोभा व मनरेगा कुंआ की जांच की। पाया गया कि इंदिरा आवास अपूर्ण था। छत ढलाई का पैसा देने के बाद भी लाभुक द्वारा छत नहीं बनाया गया। लाभुक को अविलंब अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही खदहरामाल पंचायत में पीसीसी सड़क की जांच करते हैं। कुसडीहा गांव में एक परिजन ने बताया कि उनके घर के हालात बहुत ही खराब हैं। घर में दो पुरुष हैं जो दिव्यांग हैं। रहने के लिए सही ढंग से आवास नहीं है। जबकि अभी तक इंदिरा आवास नहीं मिला। इस बात की जानकारी टीम को दी गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही इनकी समस्या को दूर किया जाएगा।