सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच हुई
संवाद सूत्र, ठाकुर गंगटी : प्रखंड क्षेत्र के गेडा परिहारपुर के निकट शुक्रवार को रांची के गुणवत्ता सु
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 01:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, ठाकुर गंगटी : प्रखंड क्षेत्र के गेडा परिहारपुर के निकट शुक्रवार को रांची के गुणवत्ता सुधार समिति ने बोआरीजोर-मिर्जाचौकी मुख्य मार्ग के सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य की जांच किया। समिति सदस्यों ने सड़क पर एक फीट गड्ढा करने के बाद निर्धारित गोल आयाताकार गड्ढे से मैटेरियल को निकलवाया। मापक मशीन के माध्यम से स्टोन चिप्स, बालू गर्दी, मेटल अलकतरा आदि का माप किया। जांच समिति ने कहा कि गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय मंत्रालय को जानकारी दी जाएगी। हर परिस्थित में सड़क मजबूत व गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में पहल शुरू है। जांच दल में कई कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें