Move to Jagran APP

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडितजी

संस, गोड्डा : भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस रविवार को गोड्डा विधायक अमित मंडल क

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 01:00 AM (IST)
एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडितजी

संस, गोड्डा : भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस रविवार को गोड्डा विधायक अमित मंडल के आवास पर गोष्ठी हुई। इसमें विधायक ने कहा कि पं. दीनदयाल ने स्थापना काल से लेकर जीवनभर संघ की सेवा की। एकात्म मानववाद के प्रणेता के रूप में वे समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान में लगे रहे। भाजपा अध्यक्ष कुंवर गोपाल ¨सह ने कहा कि पं. दीनदयाल जी की बदौलत ही आज देश में भाजपा की सरकार बनी और एकात्मवाद की विचारधारा से नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप ¨सह ने उन्हें सादगी की प्रतिमूर्ति बताया। जनता तक एकात्म मानवतावाद के दर्शन को पहुंचाया और पूंजीवाद व मा‌र्क्सवाद का एक विकल्प देश के सामने रखा। राजेश झा ने कहा कि पंडित जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे। उनके लिए समाज व भारत को शक्तिशाली बनाना महत्वपूर्ण था। मौके पर हरिवंश मंडल, जयशंकर ¨सह, मनोज गुप्ता, मैथ्यूस किस्कू, रोशन कुमार, राजेश झा, अग्निसिएस, विंदेश्वरी कुजूर, मुन्ना झा, गोलू पंडित, सुंनदमणी देवी आदि उपस्थित थे। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में भी विधायक के आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इसमें अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया।

loksabha election banner

बसंतराय : प्रखंड भाजपा इकाई ने महेशपुर चौधरीटोला बजरंगबली मंदिर परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडितजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्यामलेंदु चौधरी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ की स्थापना की और एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। उन्होंने घूम-घूमकर जनसंघ का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर गोपाल मंडल, गौतम झा, बैकुंठ ¨सह, सुरेश पासवान, मोदी भगत, टुनू ¨सह आदि उपस्थित थे।

पथरगामा : पथरगामा पुरानी कालीमंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष नर¨सह भगत ने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलकर ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव है। मौके पर सुबोध साह, गोपाल भगत, दीनारायण भगत, सुबोध, संतोष पंडित, मुन्ना झा आदि मौजूद थे।

ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के रूंजी पंचायत भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल की जयंती मनाई। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर रूंजी, मिश्र गंगटी आदि गांवों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महागामा : भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चौबे के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडितजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। भाजपा नेता आशुतोष चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने राजनीति में संघ के विचारों व आदर्शो के अनुरूप संगठन खड़ा करने का ऐतिहासिक कार्य किया था जिसे हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके विचार स्वावलंबी राष्ट्र ही स्वाभिमानी व शक्तिशाली हो सकता है। इस अवसर पर पप्पू ठाकुर, रंजीत कुमार साह, अजय भगत, हेमंत ब्रह्मा, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे।

मेहरमा : स्थानीय डाक बंगला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर साह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष बलराम कुशवाहा, प्रखंड महामंत्री शैलेंद्र सुमन, किरानी यादव, शंकर तांती, उमेश पासवान, नरेश साह, नीरज पासवान आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.