वज्रपात से ठाकुरगंगटी में युवक की मौत
संवाद सूत्र, ठाकुरगंगटी : मेहरमा थाना क्षेत्र के मोहम्मद खुटहरी गांव निवासी 30 वर्षीय संजय रमानी की
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 01:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, ठाकुरगंगटी : मेहरमा थाना क्षेत्र के मोहम्मद खुटहरी गांव निवासी 30 वर्षीय संजय रमानी की मौत रविवार की दोपहर बाद वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। संजय रिमझिम वर्षा में ही खेत की ओर जा रहा था। तभी वज्रपात हो गया। संजय उसकी चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो संजय के घरवालों को जानकारी दी। संजय काफी गरीब परिवार से आता था। मुखिया प्रतिनिधि एग्नासुस मुर्मू, सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर ¨सह आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें