बोर्ड में स्वीकृत योजनाओं पर हो काम
संस, गोड्डा : सदर प्रखंड मुखिया संघ की बैठक रविवार को घाट मंजवारा पंचायत भवन में अध्यक्ष दिनेश प्रसा
संस, गोड्डा : सदर प्रखंड मुखिया संघ की बैठक रविवार को घाट मंजवारा पंचायत भवन में अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान क्षेत्र के विकास सहित संगठनात्मक मजबूती पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास कर जनता के अरमानों पर खरा उतरना ही मुख्य उद्देश्य है। कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा मुखिया को ही भुगतना पड़ रहा है। जांच के नाम पर मुखिया को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सांसद निधि से 14 लाख में बना विवाह भवन जर्जर हो चुका है जिसे देखनेवाला कोई नहीं है। कहा कि जिला परिषद बोर्ड की बैठक में स्वीकृत योजनाओं पर काम होना चाहिए। कहा कि सांसद व विधायक अपने मन से योजनाओं की स्वीकृति कर देते हैं। इस संस्कृति में भी बदलाव लाने की जरूरत है। सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य में गुणात्मक विकास की बात करती है। यह तबतक संभव नहीं है जबतक कि मुखिया को अधिकार नहीं मिल जाता है। उन्होंने कहा कि मुखिया सहित सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट रहने की जरूरत है तभी विकास संभव है। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त एएनएम को 24 घंटे ड्यूटी देनी है इसके लिए पत्र पंचायत को प्राप्त हो गया है। संचालन कन्हवारा मुखिया परमानंद साह ने किया। इस अवसर पर पूनम देवी, ¨रकी देवी, शंभू पंडित, लोबिन यादव, मोहन झा, बैजनाथ महतो कुमारी कंचन, शैलेश साह, संजय महतो, उपेंद्र पासवान, राजकुमार भगत, रामचंद्र महामरिक, श्रीकांत साह आदि उपस्थित थे।