दीवार गिरने से महिला घायल, गंभीर
संवाद सूत्र, गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरौनी बाजार गांव में दीवार गिरने से पुतुल खातून (22 व
संवाद सूत्र, गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरौनी बाजार गांव में दीवार गिरने से पुतुल खातून (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दीवार का मलबा हटाकर महिला को निकाला और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां चिकित्सक डॉ. जुनैद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आजाद अंसारी की पुत्री पुतुल खातून शौच के लिए बगल की खुली जगह में गई हुई थी। इसी दौरान अचानक दस साल पुरानी दीवार गिर गई जिससे वह दीवार के नीचे दब गई। कुछ देर बाद जानकारी मिलने पर अगल-बगल के लोग पहुंचे और आनन-फानन में मलबे को हटाकर महिला को बाहर निकाला। उसके सीना में गंभीर जबकि हाथ-पांव में आंशिक चोट आई है। चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल महिला का प्राथमिक उपचार किया गया है। एक्स रे कराने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर, स्थानीय वार्ड सदस्य जहीर अंसारी ने बताया कि दीवार काफी पुरानी हो चुकी थी। इसे हटाने के लिए जमीन मालिक को कहा गया था। इधर, अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।