आज से शुरू होगा हथिया नक्षत्र
संवाद सूत्र, गोड्डा : जिले के किसानों के लिए सितंबर की बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई है। इससे सबसे ज
संवाद सूत्र, गोड्डा : जिले के किसानों के लिए सितंबर की बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई है। इससे सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को हुआ है। अबतक सितंबर माह में सामान्य से कुछ अधिक ही बारिश रिकार्ड की गई है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर तक 185 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। माह में अभी पांच दिन शेष हैं। दूसरी ओर वर्षा के लिए जाना जानेवाला हथिया नक्षत्र 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। इन नक्षत्र में बेहतर वर्षा उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक रतन कुमार महतो के अनुसार अगले दो दिनों तक संतालपरगना में अच्छी वर्षा की संभावना है। इससे धान की फसल को काफी फायदा होगा। कृषि वैज्ञानिक राकेश रंजन ¨सह ने बताया कि हो रही वर्षा धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। यह समय सबसे धान की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।