Move to Jagran APP

हंसडीहा से रांची तक चले सीधी ट्रेन

संवाद सूत्र, गोड्डा : जिला रेल सेवा से वंचित है। लगभग 14 लाख आबादी सड़क से सफर करती है। जिले में रेलल

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 01:00 AM (IST)
हंसडीहा से रांची तक चले सीधी ट्रेन

संवाद सूत्र, गोड्डा : जिला रेल सेवा से वंचित है। लगभग 14 लाख आबादी सड़क से सफर करती है। जिले में रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। ऐसे में जिले के लोगों का कहना है कि जबतक जिला मुख्यालय रेल से नहीं जुड़ता है तब तक सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हंसडीहा से रांची तक के लिए सीधी ट्रेन चलनी चाहिए। इससे गोड्डा की बड़ी आबादी को फायदा होगा। जिलेवासियों का कहना है कि यहां के लोगों को सबसे अधिक परेशानी रांची और दिल्ली जाने में हो रही है। अब जबकि 28 सितंबर से भागलपुर-दुमका ट्रेन शुरू होने जा रही ऐसे में हंसडीहा से रांची के लिए नई ट्रेन की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि जब तक नई ट्रेन नहीं मिलती है तबतक भागलपुर से खुलनेवाली वनांचल और दुमका से खुलने वाली इंटरसिटी को विस्तार करते हुए हंसडीहा से चलाया जाए और नई ट्रेन की भी व्यवस्था हो साथ ही दिल्ली के लिए नई ट्रेन चले।

loksabha election banner

किसने क्या कहा जनता की मांग जायज : विधायक

गोड्डा : महागामा विधायक अशोक कुमार ने कहा कि जनता की मांग जायज है। हंसडीहा से रांची के लिए कम से कम दो ट्रेन चलाई जाए। जब तक नई ट्रेन नहीं चलती है तब तक वनांचल और दुमका इंटरसिटी को हंसडीहा तक विस्तार किया जाए। इससे जिले के लोगों को काफी फायदा होगा। राजधानी रांची जाने में सुविधा होगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलनी चाहिए। इसके लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा जाएगा। विधायक अशोक कुमार ने कहा कि भागलपुर-दुमका से चलनेवाली कुछ ट्रेन को रेलवे मंत्रालय विस्तार कर आसानी से हंसडीहा से जनता के हित में चला सकती है इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

सरकार नई ट्रेन की व्यवस्था करे

गोड्डा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय ¨सह ने कहा कि जिले में रेल लाइन नहीं है। ऐसे में सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हंसडीहा से रांची के लिए नई ट्रेन चलनी चाहिए। उधर, हंसडीहा से पटना व मुजफ्फरपुर के लिए कम से कम एक-एक ट्रेन चलनी चाहिए ताकि जिले के लोगों को रेललाइन का फायदा मिल सके। इसके अलावा नई दिल्ली के लिए भी एक ट्रेन चलनी चाहिए। इस मामले में रेल मंत्री तत्काल पहल करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

रांची के लिए हो ट्रेन : जाहिद गोड्डा : युवा राजद के जिलाध्यक्ष जाहिद इकबाल ने कहा कि गोड्डा से रांची के लिए बस ही साधन है या फिर लोगों को जसीडीह या दुमका जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। कहा कि रेलवे हंसडीहा से रांची और दिल्ली के लिए नई ट्रेन की व्यवस्था करें। दुमका-इंटरसिटी व भागलपुर के वनांचल को हंसडीहा से विस्तार करने चलाया जाना चाहिए जिससे जिले की बड़ी आबादी को फायदा होगा। इसके अलावा विक्रमशिला-नई दिल्ली को भी हंसडीहा से चलाया जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.