ऑटो पलटने से पांच घायल
संवाद सूत्र महागामा : महागामा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास हनवारा से बसंतराय जा रही ऑटो शुक्
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 01:01 AM (IST)
संवाद सूत्र महागामा : महागामा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास हनवारा से बसंतराय जा रही ऑटो शुक्रवार को अचानक पलट गया। घटना में ऑटो पर सवार पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में खुशबू देवी, मो. अयूब, मो. खुदा बक्स, मो. सुलतान व मशगुल शामिल है। इनमें से मो. अयूब व खुशबू देवी को गंभीर चोट आयी थी। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को महागामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहीं बेहतर ईलाज के लिए खुशबु देवी को गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक नशे में था। जिससे घटना घटी। पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें