पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी: प्राचार्य
गोड्डा: राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत महिला महाविद्यालय प्रांगण में गुरुवार को पौधरोपन किया गया। महावि
गोड्डा: राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत महिला महाविद्यालय प्रांगण में गुरुवार को पौधरोपन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य किरण चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए पौधरोपन कार्यक्रम में एनएसएस के चारों यूनिट की संचालिका एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। वृक्ष की महत्ता का बखान नहीं किया जा सकता। पर्यावरण को बेहतर बनाने में पेड़ पौधों की भूमिका अहम होती है। वृक्ष ही दूषित वायू को जीवन रक्षक वायू में परिवर्तित करता है। जिसके भरोसे मनुष्य ¨जदा रहता है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही जंगल की कटाई से पर्यावरण पर खतरा उत्पन्न हो गया है। पौधे लगा लेने से ही यह काम पूरा नहीं हो जाता। बल्कि पौधे की ¨सचाई व देख भाल भी जरूरी है। इसकी देखभाल तब तक उचित ढंग से होनी चाहिए। जब तक यह अपने आपको सुरक्षित करने में सक्षम न हो जाए। यूनिट चार की प्रभारी प्रो. नूतन झा ने कहा कि कॉलेज परिसर में लगाए जा रहे पौधों की देखभाल के लिए एक एक सदस्य को नामित किया जाएगा। ये उनकी उचित देखभाल व ¨सचाई की व्यवस्था करेंगी। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ. सुधि वत्स,सुमनलता कुमारी, सावरा तब्सुम, रेखा ¨सह सहित कई छात्राएं मौजूद थी।