जमीन विवाद में मारपीट
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के पांडुबथान गांव में जमीन विवाद में शनिवार को मारपीट हुई। इसमें आधा दर्ज
By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 08:15 PM (IST)
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के पांडुबथान गांव में जमीन विवाद में शनिवार को मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। घायलों में दोनों पक्षों के कुलदीप महतो (45), अमिकलाल महतो (28), संतोष महतो (25), हलधर महतो (60), गुड्डी देवी (9), सविता देवी (21) आदि शामिल हैं। करीब 11 कठ्ठे जमीन के विवाद में मारपीट हुई। नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें