नक्सलियों के खिलाफ चला अभियान
गोड्डा : संताल परगना के तीन जिला की पुलिस ने शुक्रवार को गोड्डा, पाकुड़ और दुमका के नक्सलग्रस्त सीमाव
गोड्डा : संताल परगना के तीन जिला की पुलिस ने शुक्रवार को गोड्डा, पाकुड़ और दुमका के नक्सलग्रस्त सीमावर्ती इलाकों में लांग रेंज पेट्रो¨लग की। सुंदरपहाड़ी के सटे सीमावर्ती क्षेत्र बारगो, बैगनी, पहाड़पुर सहित आधा दर्जन से अधिक इलाकों में एसएसबी, जगुआर व डीएपी जवानों ने एलआरपी की। पाकुड़ व दुमका जिला बल के जवानों ने जिले की सीमा से सटे अपने क्षेत्र में एलआरपी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसकी सूचना थी कि नक्सली दस्ता तीनों जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में घूम रहे हैं। साथ ही कई जगह पर बैठक हो रही है। इसके बाद से ही तीनों जिला द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। पाकुड़ एसपी अजय ¨लडा व गोड्डा एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध सीमावर्ती इलाकों में पुलिस बल द्वारा लगातार एलआरपी की जा रही है। पुलिस नक्सली गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। यह अभियान आगे चलता रहेगा।