कार पलटने से वृद्ध की मौत, तीन घायल
ऊर्जानगर, गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र के दीयाजोरी के पास महागामा-पीरपैती मुख्य मार्ग पर गुरुवार क
ऊर्जानगर, गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र के दीयाजोरी के पास महागामा-पीरपैती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को मारुति वैन पलटने से एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घटना के बारे में बताया गया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे ककना नेपुरा से बारात के लिए ये लोग मेहरमा थाना क्षेत्र के बुधासन गए थे। वही शादी संपन्न होने के बाद गुरुवार को सुबह करीब 4 बजे वहां से लौट रहे थे। महागामा-पीरपैती सड़क के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के दाहिनी ओर पलटी मारकर झाड़ी में जा गिरा। गाड़ी पर सवार नागेंद्र ¨सह, दिनेश वर्णवाल, सुदर्शन ¨सह, परमानंद गुप्ता जख्मी हो गए। इन्हें ग्रामीणों के सहयोग से महागामा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में नागेंद्र ¨सह (60) की मौत हो गई। वही चिकित्सकों ने परमानंद गुप्ता को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। सड़क पर जा रही मारुति अचानक पलटी मारते हुए झाड़ियों में जा गिरी। घायलों की माने तो चालक को अचानक नींद आ जाने से यह घटना घटी। इस घटना में घायल दिनेश वर्णवाल को कमर और पीठ में गंभीर चोट आयी है। वहीं सुदर्शन ¨सह को सिर में गंभीर चोटें आयी है।
अपने मायके में रह गयी नवेली दुल्हन : इस सड़क दुर्घटना में नागेंद्र ¨सह की मृत्यु के बात जब विवाह स्थल पर पहुंची तो लड़के पक्ष ने निर्णय लेकर लड़की की विदाई पर रोक लगा दी। बता दे कि बमशंकर ¨सह के पुत्र रितेश ¨सह की शादी मेहरमा के बुधासन गांव में लगी थी। घायलों के परिजनों ने बताया कि इस घटना से लड़के व लड़की दोनों पक्ष के लोग हतप्रभ है। बताया कि मृतक नागेंद्र ¨सह लड़के के पिता बमशंकर ¨सह का चचेरा भाई था।