कॉरपोरेट के दास हैं रघुवर : बाबूलाल
गोड्डा : जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो रघुवर दास ने कहा था कि वे जनता का दास बन कर उनकी सेवा कर
गोड्डा : जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो रघुवर दास ने कहा था कि वे जनता का दास बन कर उनकी सेवा करेंगे। लेकिन हालत अब यह है कि रघुवार अमित साह के दास हैं और कॉरपोरेट घरानों के दास बन गए हैं। केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं। राज्य की जनता पेयजल के लिए तरस रही है, लेकिन वे डोभा बनाने में लगे हुए हैं। विधि व्यवस्था की समस्या उठ खड़ी हुई है। आए दिन अपराध का ग्राफ बढ़ा है। यह बातें झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गरुवार की शाम पथरगामा के सिदो-कान्हु मैदान में महागठबंधन की ओर से आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन चैन नहीं है। राज्य सांप्रदायिक लड़ाई की आग में जल रहा है। ऐसे में इस चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है। इसकी शुरुआत गोड्डा से हो रही है। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल की नेता सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और अमित साह की सांप्रदायिक भाषा बोल रहे हैं। जिस प्रकार से बिहार में महागठबंधन के आगे इनकी एक नहीं चली है, उसी प्रकार से गोड्डा के चुनाव में भी भाजपा की नहीं चलेगी। राज्य से भाजपा की सरकार को बाहर भेजना है। झाविमो नेता प्रदीप यादव ने कहा कि महागठबंधन की यह लड़ाई केवल झाविमो अथवा राजद की नहीं है। बल्कि यह देश के गरीब, दलित, मुसलमान और गोड्डा की लड़ाई है। यह लंबी चलेगी। अब समय परिर्वतन का है। भाजपा को जड़मूल से उखाड़ फेंकना है। सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव ने कहा कि वे विधान सभा में महागठबंधन और प्रदीप यादव की आवाज को मजबूत करना चाहते हैं। यदि उनसे कभी कोई गलती हुई है तो जनता उन्हें माफ करे और उन्हें एक बार मौका दे। कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक भुनेश्वर मेहता, केडी ¨सह, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व विधायक राजेश रंजन समेत काफी संख्या में नेता और लोग उपस्थित थे।