एसपीटी-सीएनटी एक्ट में संशोधन बर्दाश्त नहीं : फुरकान
गोड्डा : पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संतालपरगना एवं छोटानागपुर काश्तकारी अधि
गोड्डा : पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संतालपरगना एवं छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम में किसी भी प्रकार के संशोधन के खिलाफ है और इसका पुरजोर विरोध करती है। यह संशोधन किसानों के लिए घातक साबित हो सकता है इसलिए यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आजादी के बाद इतने दिनों तक इस अधिनियम के तहत ही जमीन सुरक्षित है। ऐसे में इसमें छेड़छाड़ से क्षेत्र के गरीब किसानों को जमीन से हाथ धोना पड़ सकता है। कांग्रेस विकास के खिलाफ नहीं है बल्कि विकास का पैमाना सही होना चाहिए। कहा कि बगलगीर बिहार में ही जमीन की कीमत दस लाख रुपये प्रति बीघा की दर से खरीदी जा रही है। जबकि यहां के किसानों की जमीन को कौड़ी के भाव खरीदने की तैयारी चल रही है।
उक्त बातें पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को विकास से कोई लेनादेना नहीं है। इनके विकास का पैमाना सिर्फ राजधानी रांची के दस किमी एरिया तक ही सीमित है बांकी क्षेत्रों में स्थिति बदतर हो गयी है। सड़क पर सड़क बनाकर बिचौलिया, ठेकेदार, मंत्री, नेता और पदाधिकारी मालामाल हो रही है और जनता दिनों दिन बदहाल हो रही है। इस बार भी सरकार ने किसानों की धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं दिला पायी। ऐसे में औने-पौने भाव में किसानों को धान बेचनी पड़ी। कुल मिलाकर यह घोषणाओं की सरकार है इससे सरकार से जनता को उम्मीद करना बेकार है। भाजपा का कार्य सिर्फ दहशत फैलाना मात्र रह गया है। जनता उनकी झांसा में नहीं आने वाली है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयकांत ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष प्रियव्रत झा, नगर अध्यक्ष तापस घोसाल, सुमित कुमार बिट्टू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके उपरांत उन्होंने पोड़ैयाहाट प्रखंड के मुर्गावनी एवं मतकुप्पी गांव पहुंचकर अग्निपीडि़तों की सुध ली और जरूरतमंदों के बीच साड़ी व कपड़ा का वितरण किया। इसके साथ राज्य हज कमेटी सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम, कादिर, जयकांत यादव आदि उपस्थित थे।